दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या
गजेंद्र कुमार।दरियापुर
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका जितेंद्र महतो की 25 वर्षीया पत्नी नीतू कुमारी बतायी जाती है। घटना के सम्बंध में मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के गोसी छपरा निवासी मोहन महतो की पुत्री की शादी वर्ष 2018 में हरिहरपुर निवासी जितेंद्र महतो के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बाइक व चेन की मांग की जा रही थी। जिसे पूरा नही करने पर शनिवार की रात उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। घटना को लेकर मृतका के पिता ने ससुर सुखी महतो, दीपू महतो व पति समेत 5 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे दल बल के साथ छापेमारी की गई है। परन्तु सभी परिजन फरार है। हालांकि जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति लॉक डाउन में अभी दिल्ली में है।इसकी यह दूसरी शादी बतायी जा रही है। वैसे पुलिस द्वारा शीघ्र ही कांड का उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर ली जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग