राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल चौराहे पर आपसी वर्चस्व की लडाई में एक अधेड़ मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान मशरक तख्त टोला गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के 53वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में राहुल कुमार समेत आधा दर्जन लोगों ने दाब से हमारे सर पर वार कर जख्मी कर दिया और उसके परिवार वालों ने गर्दन मे रस्सी से फंदा लगा कर मुझे जान से मारने की नियत से रस्सी से गर्दन घोटने लगा। मगर राहगीरों द्वारा बीच बचाव करने पर हमारी जान तो बच गई ।मामले में मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच मामले में जांच-पड़ताल कर रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग