पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पीएचसी में मशरक प्रखंड दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया।साथ ही उन्होंने प्रखंड वासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है उन्होंने युवाओं को अपील करते हुए कहा कि कोरोना हारेगा देश जीतेगा। रोग के रोकथाम के लिए स्वयं को तथा दूसरों को जागरूक होना जरूरी है। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और असरदार है, इसको लगवाने से आम आदमी भी सुरक्षित रहेंगे। महामारी से बचाव के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाएं और कोरोना को हराएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग