राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी जमीनी विवाद में बुधवार को जमकर मारपीट की घटना हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जिनकी इलाज के दौरान पहचान सपही गांव निवासी मुनेश्वर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह और रामदयाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राम बाबू सिंह के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि भोलानाथ सिंह समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए लाठी डंडे और तलवार से लैश होकर मारपीट की गई जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना दी गई है।वही पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग