पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में लोजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के मकान के सटे दो घरों में लाखों रूपये के गहने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।घटना की सूचना बुधवार की सुबह पता चलते ही घर वालों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पूरे दल के साथ पहुंच मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी पीड़ित दोनों परिवार की पहचान चरिहारा गांव निवासी बिनोद सिंह उर्फ पुटुक सिंह पिता स्व विरेन्द्र सिंह और वरिष्ठ सिंह पिता स्व राम स्वरूप सिंह के रूप में हुई। मामले में पुटुक सिंह ने बताया कि सभी लोग रात्रि में खाना खाकर सोये हुएं थें सुबह महिलाएं जगी तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है जिसे खोलने के बाद देखा कि अटैची और बक्से तोड़ कर गहने चोरी कर ली गई है। वही बगल के मकान में चोरों द्वारा छत के सहारे मकान में घुसकर बक्से अटैची तोड़ कर नगद रूपये चोरी कर ली गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।वही लोजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के पड़ोसी के घर के बगल में चोरी की घटना से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा