राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर गुरुवार को 18 से 44 साल वाले युवाओं को कोविड का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा स्लॉट बुकिंग कराने हेतु बुधवार को समय भी प्रसारित की गई। इस संबंध में बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से बीते दो दिनों से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद था। विभाग द्वारा एकमा में गुरुवार को वैक्सीनेशन कराने हेतु 400 वैक्सीन उपलब्ध करायी गई है। श्री कुमार ने युवाओं से अपना स्लॉट बुक कराने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग