राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक/सारण। मशरक थाना क्षेत्र के सपही गांव में जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने के दौरान मारपीट में दो युवक घायल, घायल युवक को मशरक पी एच सी में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान युवक की पहचान सपही गांव निवाशी मुनेस्वर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह और रामदयाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रामबाबू सिंह के रूप में हुई है। मामले में घायल युवक ने बताया कि भोलानाथ सिंह समेत आधा दर्जन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए लाठी डंडा व तलवार से लैस होकर मारपीट किया।जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवक ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना दी गई है।पुलिस मामले को जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग