शराब के नशे में ध्रुत युवक को पुलिस ने भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। शराब की नशे में धुत्त होकर हंगामा करना युवक को महंगा पड़ गया। नशेड़ी युवक के विरुद्ध पुलिस ने शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।नशे में धुत्त युवक पुछरी निवासी अजय राम बताया जाता है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि युवक नशे की हालत में स्थानीय गांव में हंगामा कर रहा था। वह आने जाने वाले राहगीरो को परेशान करता था तथा गली गलौज भी कर रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मामले की सत्यापन करने पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को पकड़ ब्रेथ एनलाइलजर से अल्कोहल की मात्रा की जांच की।जहाँ काफी मात्रा में शराब पीने की पुष्टि हुई।जिसके बाद गिरफ़्तार युवक को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग