घर के बाहर खड़ी बाइक की हुई चोरी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। घर के सामने खड़े बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा ली। मामला बनियापुर के लौवां कला गांव की है। बाइक चोरी की प्राथमिकी गांव के ही रमेश राय ने दर्ज कराई है। बताया गया है कि युवक घर के सामने बरामदे में बाइक लगा कर सो गया। जब सुबह जगा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली। युवक ने बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।थाने की पुलिस चोरी मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग