राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गाव में पूर्व के विवाद को लेकर मार पीट कर नगदी व गले से सोने के चेन छीन ली गई। मामले की शिकायत पीड़ित कुणाल कुमार ने दर्ज कराया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया है कि घर से बाजार अपने दुकान का सामान लाने जा रहा था।तभी वृज कुमार सिंह तथा उनके दो पुत्र विवाद करने लगे।अभी मैं कुछ समझ पाता तभी गरासा से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिए और गले से सोने का चेन सहित 20 हजार रुपये भी छीन लिए।पीड़ित ने बताया है कि उसके पिता गंभीर बीमारी से ग्रसित है। जिनको नामजद हमेशा प्रताड़ित करते है।नामजदों द्वारा जानमाल की क्षति की धमकी भी दी जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग