राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। बैकुण्ठपुर प्रखण्ड के कुल बाइस पंचायतों वाली पैक्सों द्वारा अभी तक 2460 किंवण्टल गेंहू की खरीदारी सरकारी स्तर पर की गई है। ज्ञात हो कि बाइस पैक्सों में से अठारह पैक्सों को ही इस बार गेंहू खरीद का निर्देश दिया गया है। चार पैक्सों को क्रय केंद्र से बंचित किया गया है। वंही चयनित अठारह में से चौदह पैक्सों ने गेंहू की खरीद शुरू कर दी है। बीसीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की गेंहू का अच्छा उत्पादन होने से इस बार बिक्री करने के लिए किसानों की भीड़ पैक्स क्रय केंद्र तक जुट रही है। गेंहू का समर्थन मूल्य किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। इससे किसानों में गेंहू बिक्री को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पिछले बार की तरह इस बार किसानों को औने पौने दाम पर गेंहू को बिक्री नही करनी पड़ रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास