राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझागढ़ (गोपालगंज)। प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य मांझागढ़ बाजार के अम्बेदकर चौक से बाजार में जाने वाली सड़क वारिश के शुरू में ही कीचड़ में तब्दील होने के कारण लोगो को बाजार आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है ,बाजार वासियो का कहना है सड़क के पानी की निकाशी के व्यवस्था नही रहने के कारण कीचड़ और जल जमाव की समस्या बनी हुई है ।नाला का निर्माण तो कराया गया है ,परन्तु सड़क से नाले की ऊँचाई दो फिट उच्च है जिसके चलते सड़क पर ही जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगो को बाजार में आने जाने वाले को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा रहा है कीचड़ के कारण लोगो के पैर फिसलने के वजह से लोग गिर जा रहे है,जब कि इस बाजार से प्रत्येक वर्ष सरकार के द्वारा लाखो रुपया की राजसव वसूली की जाती है ।परन्तु इस बाजार के न सड़क ठीक नही है नही बाजार में व्यापारियों के बैठने के लिए सरकारी सेड की व्यवस्था है ।जिसके कारण इस बाजार से दूसरे बाजार में व्यापारी धीरे पलायन कर रहे है ।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास