राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुंठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य गांवों में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हेल्थ मैनेजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि 18 मई को जिन लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात जारी की गई। जिसमें खैरा आजम, दिघवा दुबौली, सिरसा, कर्मशीला सहित अन्य गांवों में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए दवा मुहैया कराया गया है। डॉक्टरों की टीम होम आइसोलेट मरीजों की जांच के लिए लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी पॉजिटिव मरीजों की सूची सौंपी गई है। ताकि गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाया जा सके।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास