राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में लड़कों के क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर 5 की संख्या में लाठी डंडा से लैस होकर हमलावरों ने गांव के निवासी विधवा महिला सुख रजिया देवी को जहां मारपीट का घायल कर दिया। वही उसके फोता के सर पर हमला कर सर फोड़ दिया। साथ ही गले से सोने का चैन व जेब से 5 हजार रुपए नगद लूट लिया। बेहोशी हालत में उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिल कराया गया। जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल विधवा महिला के लिखित शिकायत उसी गांव के नरेश साह, उनकी पत्नी, पुत्री सीता कुमारी व पुत्र श्रवण कुमार, इत्यादि को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या