राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। साइबर अपराधियों ने एक महिला के खाते से 60 हजार रुपए की निकासी कर ली है। जिसकी प्राथमिकी महिला द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। साइबर अपराधियों की शिकार महिला थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव के निवासी मनोज साह की पत्नी मीना देवी है। जिसका खाता बथुआ बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में संचालित है। शनिवार को जब वह बैंक शाखा में रूपए की निकासी कर पासबुक पोस्ट कराई तो पता चला कि उसके खाते से साइबर अपराधियों ने 60 हजार रुपए की निकासी कर ली है। इसकी जानकारी होते ही आश्चर्य में पड़ी महिला ने लिखित शिकायत थाना को दिया है। थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या