पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल रोड में लॉकडाउन नियमों का उलंघन करने पर देवी इलेक्ट्रॉनिक दुकान को सीओ ललित कुमार सिंह की मौजूदगी में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सील कर दिया। और दुकान के प्रोपराइटर राजकुमार साह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मौके पर मौजूद सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि देवी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के प्रोपराइटर राजकुमार साह के द्वारा लॉक डाउन नियमों का उलंघन करते हुए दुकान खोल कर सामानों की बिक्री की जा रही थी । वहीं मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि लॉक डाउन नियमों का उलंघन करने वाले सभी लोगो पर प्रशासन सख्ती से करवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग