हादसा: सारण प्रमंडल के गोपालगंज गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 5 लोगों ने तैरकर बचाई जान, तीन लापता
गोपालगंज। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव पानी में डूब गई। नाव पर करीब 8 लोग सवार थे। 5 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली है। वहीं, तीन लोग लपता बताए जा रहे हैं। लापता यात्रियों में 20 वर्षीय अरुण कुमार, 16 वर्षीय प्रियंका और 10 वर्षीय गुड़िया का नाम शामिल है। तीनों लापता पतहरा गांव के ही रहने वाले हैं। इनकी तलाश की जा रही है। नाव हादसा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ है। इस भीषण हादसे का कारण गंडक नदी में तेज बहाव और नाव में यात्रियों का अधिक होना बताया जा रहा है। इससे नाव का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पानी में डूब गई। वहीं, नाव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। जादोपुर थानाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस मामले में सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि जादोपुर के पतहरा में नाव हादसा हुआ है। हादसे के दौरान नाव पर कुल 8 लोग सवार थे। सभी लोग नदी की दूसरी तरफ खेत से तरबूज लेने जा रहे थे। नदी की दूसरी तरफ जैसे ही नाव किनारे पर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर डूब गई। स्थानीय गोताखोर के मदद से लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। शव बरामद होने के बाद आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये मुआवजा दिया जाएगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग