संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के पिठौरी सहित कई अन्य पंचायतो में अबतक सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पिठौरी निवासी संतोष कुमार सिंह,गोविंद सिंह,रौशन कुमार सिंह, सुनील शर्मा, अजित तिवारी, रमेश सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही किसान सलाहकार द्वारा गेंहू विक्री के लिये किसानों की सूची तैयार की गई। मगर अबतक पैक्स केंद्र पर खरीददारी शुरू नहीं हो सकी है। स्थानीय बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह ने बताया कि पिठौरी पैक्स डिफाल्टर होने की वजह से गत दिसंबर महीने में पंचायत के सैकड़ों किसानों की धान की भी खरीद नही हो सकी। जिस वजह से किसानों का धान बर्बाद हो गया। जबकि इस बार गेंहू की भी खरीद नही की जा रही है।जिससे किसानों को व्यपारियों के हाथों औने- पौने दाम पर गेहूं की विक्री करनी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि पैक्स केंद्र पर विक्री करने पर प्रति क्विंटल गेंहू का मूल्य 1975 रुपया निर्धारित है। जबकि योजना का लाभ नहीं मिलने से किसानों को व्यपारियों के हाथ गेंहू बेचने पर महज 1500 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल पा रहा है। जिससे काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। गत 20 अप्रैल से ही सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद की घोषणा की गई थी। मगर एक माह बीतने के बाद भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।इस संबंध में बीसीओ दिलीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गेंहू विक्री करने वाले किसानों की सूची तैयार कर डीसीओ को भेजी जाएगी। जिसके बाद प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर किसी अन्य पैक्स केंद्र पर इन किसानों को टैग कर गेंहू विक्री की अनुमति दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग