मकेर में दस मजदूरों को किया गया क्वनताईंन
मकेर (सारण)। हरियाणा के मानेसर से 10 मजदूर प्रखण्ड के गंज मसूरिया अपने गांव लौटे। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई, उनलोगों ने इसकी जानकारी मकेर थाना को दिया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष शिव अमित कौशिक एवम् मकेर बीडीओ ने सभी मजदूरों को राजेन्द्र बिद्या मन्दिर मकेर के सेंटर पर भेज दिया। मालूम हो कि सभी मजदूर हरियाणा मानेसर से पिकअप से अपने गांव वापस लौट आए थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों में कोरोना महामारी की भय सताने लगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा इन सभी लोगो को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर सेंटर पर 14 दिन रहने की सलाह दिया। मालूम हो कि बिहारी मजदूरों का दूसरे प्रान्तों से आने का सिलसिला जारी है। कोई साइकिल से तो कोई पैदल ही आ रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग