राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवक समाजसेवी व सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने अपने शहर स्थित आवासीय कार्यालय से सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों में चौक चौराहों पर मास्क वितरण हेतु अपनी टीम रवाना किया। इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि सभी जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भेजा जा रहा है। वहीं इससे जागरूकता की दृष्टि को ध्यान में रखकर सारण जिले के सभी प्रखंडों में पोस्टर, बैनर, हैंडबिल, मास्क आदमी के साथ जगह जगह पर कैंप कर लोगों को जागरूक किया जाएइ। इस अवसर पर युवा मनोहर यादव, प्रवीण कुमार, काफिल मुमताज, हुसैन अंसारी, परमात्मा कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग