राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

केंद्र की मोदी सरकार के सात साल, आम जनता का बुरा हाल: राजद

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को तबाही और बर्बादी के कगार पर पंहुचाने का काम किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने नारा दिया था कि ” बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार ” जो देश की जनता के लिए अभिशाप बन गया। पीएम मोदी के शासन काल में सरसों तेल 200 रुपये लीटर, पेट्रोल 100 रुपये लीटर, डीज़ल 94 रुपये लीटर और एलपीजी गैस सिलेंडर 960 रुपये में बिक रहा है। जरूरी सामानों की आसमान छूती क़ीमतों के कारण देश की जनता का जीना मुहाल हो गया है। पीएम मोदी ने पूरे देश में घूम घूम करदेश की जनता से कहा था कि सरकार बनी तो कालाधन लाएंगे। पर सात साल में न तो कालाधन आया और नही बेरोजगारी दूर हुई। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि देश की संपदा पर आंच नही आने देंगे,पर अब तो रेल, भेल, गेल, बीएसएनएल, एलआईसी हवाई अड्डे, को भी अपने गुजराती उधोगपति मित्रों के हाथों बेचने की तैयारी कर ली है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सात साल में नोटबन्दी, जीएसटी, सार्वजनिक क्षेत्र के लाभकारी प्रतिष्ठानों का निजीकरण, कारपोरेट घरानों के लिए किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून, किसान विरोधी कृषि क़ानून, सीएए, एनआरसी, कोरोना के प्रति घोर लापरवाही और वैक्सिनेशन में अदूरदर्शिता के कारण देश की लाखों जनता को अपनी जान गवानी पड़ी और देश को भारी क्षति उठानी है। काशी की पावन भूमि पर पीएम मोदी ने कहा था कि माँ गंगा ने हमे बुलाया है, मैं पापनाशिनी गंगा को स्वक्ष बनाने का काम करूंगा। गंगा को स्वक्ष बनाना तो दूर गंगा को शव वाहिनी बनाकर रख दिये। विगत छह माह से देश के किसान दिल्ली की सड़कों पर धरना देकर सरकार से काला कृषि क़ानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पर मोदी सरकार अन्नदाताओं के प्रति अपनी संवेदन हीनता का परिचय देते हुए बात तक करने को तैयार नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, छात्र एवं नवजवान विरोधी है।