राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिले के विवेक कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित कर देश को गौरवान्वित किया है। विवेक का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। विवेक ने यह कीर्तिमान विश्व के सबसे कम उम्र के भारतीय वेपन इंस्ट्रक्टर ( शस्त्र प्रशिक्षक) बनकर प्राप्त किया है। सफलतापूर्वक शस्त्र प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें इटली की सरकार द्वारा अनुशंशित ओलंपिक समिति और म.स.प -इतालिया द्वारा इस उपलब्धि से सम्मानित किया गया। छपरा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अजय बहादुर सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा छपरा सेंट्रल स्कूल में हुई। ततपश्चात भोपाल से इंजिनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त कर के वह उच्च शिक्षा के लिए रूस गए और वहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मास्टर्स किया। रूस में रहने के दौरान उन्होंने निरंतर भारत-रूस द्विपक्षीय शिक्षा और सैन्य संबंधों की सुदृढ़ता हेतु कार्य किया। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारतीय राजदूतावास-मास्को, डीआरडीओ, एचएएल आदि ने सम्मानित किया। वर्तमान में विवेक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेरी क्वेरी फेलोशिप शोधकर्ता है और शोध कार्य के साथ ही इटली में शस्त्र प्रशिक्षण में लगे हैं। विवेक का मानना है की हम जीवन में जो भी करें उसके साथ ही राष्ट्र की उन्नति में हमेशा योगदान देना चाहिए। उनका राष्ट्रसेवा का यह जज्बा आज कई भारतीयों के लिए एक प्रेरणा बना हुआ है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि