राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रेलवे कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पूर्वोत्तर कर्मचारी संघ छपरा शाखा की बैठक संघ कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ए एच अंसारी ने की। मंडल संगठन मंत्री एल के शर्मा ने बैठक बुलाई थी। इस कोविड-19 महामारी काल मे रेल कर्मचारी रात-दिन जोख़िम उठाकर अपने परिवार से दूर रहकर निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। जिसमें कई रेल कर्मचारी कोरोना से दिवंगत भी हो गए। कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें क्वार्टर की बुरी स्थिति, कालोनियों में जलजमाव होना, रेल आवासों का मेंटेनेंस नहीं होना, बरसात में छतों का चूना, आवासों के छत एवं दीवारों में पोधों का उगना, रिक्त स्थानों को शीध्र भरना, फ्रीज मँहगाई भत्ते का शीध्र भुगतान करना, कोरोना से मृत कर्मचारियों को मुआवजे का भुगतान करना एवं अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों द्वारा कर्मचारियों का प्रताड़ित एवं शोषण अविलंब बंद करना आदि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि शीध्र ही केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह जोनल सचिव एनएफआईआर नई दिल्ली रमेश मिश्रा तथा मंडल मंत्री एम एल मिश्रा के साथ डीआरएम एवं संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निवारण कराया जायेगा और एनएफआईआर नई दिल्ली को भी इससे अवगत कराया जायेगा। बैठक में सम्मिलित होने वालों में शाखा मंत्री संतोष कुमार , कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह सहित शाखा के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों में प्रसून कुमार, अमिताभ गौतम, अमित कुमार सिंह, एस के श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार सिंह, संजय बैठा, मुरारी प्रसाद, सुनील कुमार साह, बिपिन कुमार, राकेश कुमार, राकेश रोशन, उदय कुमार, राकेश रंजन, सत्य प्रकाश भारती, बाल्मीकि कुमार, राजेश यादव, ब्रजेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली