राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गंडक नदी के सारण तटबंध का बुधवार की दोपहर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान वे पानापुर प्रखंड के चकिया चिंतामनपुर से लेकर कोंध भगवानपुर स्थित मथुरा धाम तक गये एवं पूरे तटबंध का बारिकी से निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा तटबंध के सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है।जिसको लेकर ब्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे है।उन्होंने ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सुरत बख्सा नही जाएगा।निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता ने सांसद को बताया कि तटबंध जो कटाव वाले स्थल थे उन्हें चिन्हित कर कार्या कराया जा रहा तटबंध पूरी तरह सुरक्षित कही पर कोई खतरा नही है।सांसद के निरीक्षण के मौके पर बीडीओ महम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद, भाजपा नेता संजय सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह, शम्भूनाथ प्रसाद, कुंदन कुमार, मोबाइल सिंह सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग