- जिला पार्षद पति ने बंदर को पकड़वा कर वन विभाग के हवाले किया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के बिर्ति बनपुरा गांव में पागल बंदर ने दर्जनों लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी संजय यादव का इलाज पटना में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों में सुधीर साह, विनय शर्मा, राजू कुमार यादव, सोनू सिंह, अजय गिरि, सोनू सिंह शामिल हैं।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने संसाधन का अभाव बताते हुए उक्त बंदर को पकड़ने से हाथ खड़े कर लिये, तो स्थानीय जिला पार्षद वर्षा देवी व उनके पति प्रकाश सिंह ने मदद का हाथ आगे बढ़ाकर लगभग 20 हजार से अधिक रूपये खर्च कर मैरवा के बंदर पकड़ने वाली इम्तेयाज अली की पेशेवर टीम को बुलाकर बंदर पकड़वाया और वन विभाग छपरा के हवाले कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग