राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में बुधवार को धारा प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के सबन्ध में पशुपालक बीरेश सिंह अकेला ने बताया कि गाय समेत करीब आधा दर्जन पशु चारा खाने जा रहे थे। इसी दौरान तलाब के समीप पशुओ का झुंड पानी पीने के लिए निकला। तभी तलाब के समीप धारा प्रवाहित विधुत तार की चपेट में आ गई। जिससे एक गाय की मौत हो गई। जबकि घटना में एक भैंस भी जख्मी हो गई। जिसका उवचार चल रहा है। पशुपालक बीरेश ने बताया कि उक्त घटना से करीब तीस से पैतीस हजार की आर्थिक झती हुई है।इस संबंध में ग्रामीण लोगो का कहना है कि बीरेश का जीवन यापन का मुख्य साधन पशुपालन पर ही आधारित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग