राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक से बुधवार को रुपए निकाल घर लौट रही एक महिला को उच्चकों ने कागज का बंडल थमाकर 30 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित महिला पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी पुना ठाकुर की पत्नी कलावती देवी बताई जाती है। प्राप्त सूचना के अनुसार बकवां निवासी पुना ठाकुर की पत्नी कलावती देवी अपने घर की ढलाई कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के तरैया शाखा में पैसा निकालने गई थी। उन्हें अकेला देख कर दो उचक्के उनके संपर्क में आए और मदद करने का ढोंग करते हुए विड्रॉल फॉर्म भर दिया। जब महिला रुपए निकाल कर चलने लगी तब एक ने कहा कि मैं दो लाख रुपए चोरी करके लाया हूं और मेरा साथी मुझसे रुपए लेने के लिए परेशान कर रहा है। इसलिए मेरे पास जो दो चार हजार रुपए हैं वह मैं देता हूं और जो आपके पास है वो आप दे दीजिए। बाद में इस दो लाख में से हम लोग आधा-आधा कर लेंगे।
ऐसा कहते हुए उचक्के ने उस महिला को दिखाते हुए एक दो हजार रुपए का नोट अपने साथी को दिया और जल्दी-जल्दी महिला से भी तीस हजार रुपए लेकर अपने साथी को पकड़ा दिया और कथित दो लाख की पोटली महिला को थमाते हुए बोला कि मैं इसको गाड़ी पकड़ा के आता हूं। तब इस रुपए में से आधा आधा करेंगे आप भागना मत। इतना कहने के बाद दोनों ही उचक्के वहां से फरार हो गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो महिला ने रुपए की पोटली खोलकर देखी तो उसमें कागज की नोटों की गड्डियां पड़ी थी जिसे देखकर ठगे जाने का एहसास होते ही महिला दहाड़ मार मार कर रोने लगी। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लेकिन तब तक उचक्के नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इसलिए कोई कुछ नहीं कर सका और महिला ठगी की शिकार हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग