मशरक में चुल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी का सामान जला
मशरक(सारण)। प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के बहादरपुर वार्ड संख्या- 1 निवासी नागेंद्र राम के घर मंगलवार की रात खाना बनाने के बाद चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में करीब एक लाख रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बहादुरपुर के वार्ड नंबर एक निवासी नागेंद्र राम के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी देते हुए गृह स्वामी नागेंद्र राम की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार की रात घर में भोजन बनाकर पूरे परिवार के साथ खाकर सोने चले गये थे। अचानक आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। इधर पीड़ित नागेंद्र राम ने बताया कि उसके घर में रखा सारा अनाज भी जलकर राख हो गया। जिससे पूरा परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है। अब न रहने को घर है, न खाने को अनाज। वही घर में लड़कियों की सिलाई मशीन समेत सिलने के लिए कपड़े भी जल गये। पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग