हर घर नल का जल के निर्माण में मिनार से गिरा मजदूर, सदर अस्पताल रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पास मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल का निर्माणाधीन टंकी यानी मिनार शेड के उपर से बुधवार को गिरने से मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में मजदूरों द्वारा मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए छपरा सदर रेफर कर दिया। मामले में घायल युवक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी पुलिस यादव के तेइस वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। घायल मजदूर के साथ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत टंकी रखने के लिए मीनार का काम चल रहा है, उसी के उपर ये था और अचानक नीचे सर के बल गिर गया और घायल हो गया। पीएचसी में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सर पर गंभीर जख्म लगा है। जिससे वो बेहोशी की हालत में चला गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग