पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन सिसई पोखरा के पास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की अपाची मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के डुमरसन सिसई पोखरा गांव में चोरी की की मोटरसाइकिल की बिक्री के लिए कुछ युवक इकठ्ठा हुएं हैं पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो तीन युवकों को तीन मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया। जांच-पड़ताल के दौरान उनकी पहचान डुमरसन गांव निवासी राहुल कुमार सोनी पिता जितेन्द्र प्रसाद, मुमताज आलम पिता मो अली, मनीष कुमार यादव पिता मोहन राय के रूप में हुई। जांच-पड़ताल के दौरान दो मोटरसाइकिल के कागजात सही पाए गए और अपाची मोटरसाइकिल चोरी की पायी गई। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि सिसई गांव निवासी अर्जुन कुमार पिता परमेश्वर राय और राजापट्टी गोला निवासी गोलू कुमार मोटरसाइकिल चोरी कर लाते हैं वे सभी उसी मोटरसाइकिल को चोरी छिपे बेच देते हैं।मामले में पांचों अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज की गई है वही दो की तलाशी के लिए थाना पुलिस अभियान चला रही है। वही गिरफ्तार युवकों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग