पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी के दो अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए टीका केंद्र पर गुरुवार को 18+ के 250 लोगों ने कोविड का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि बीआरसी परिसर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर 18-44 वर्ष वर्ग के 250 लोगों ने की टीका लिया। वही पीएचसी परिसर में 45 प्लस के 30 लोगों ने वैक्सीन लिया। उन्होंने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि 45+ के लोग नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसे निश्चित रूप से सभी को लेना चाहिए। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने आग्रह किया कि वे लोग भी टीका अवश्य लें और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग