राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में एक तिलक समारोह के दौरान दो गुटों के बीच हुई जम के मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मांझी पीएचपी में किया गया।घटना के बाद मांझी थाना पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है बताया जाता है कि दक्षिण टोला गांव में तिलक आया हुआ था। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और एक ईंट पत्थर का बरसात होने लगा जिसमें कई लोगों का सर फट गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंट समान को तोड़ कर भारी नुकसान पहुचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही माझी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हो रहे. मारपीट पर काबू पाया और घायलों को माझी पीएचसी में इलाज के लिए भेजा।वही दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों में नौशाद खां, नजरे आलम, आमिर खान, जावेद आलम आदि अन्य लोग शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग