राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में स्टेट हाईवे के किनारे स्थित जमीन को लेकर हुई विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति उक्त गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा द्वारा तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि स्टेट हाईवे के किनारे पांच कट्ठा बैनामा लिए हुए जमीन पर गांव के ही शंभू महतो एवं उनकी पत्नी मीना देवी हर्वे हथियार से लैस होकर आए और जमीन कब्जा करने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया। दोनों व्यक्ति उन्हें जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए लप्पड़-थप्पड़ से मारने लगे। इस बात को लेकर गांव के लोगों द्वारा कई बार पंचायती किया गया। परंतु वे दोनों पंचों का बात नहीं मानते। आरोप है कि उन लोगों द्वारा जान से मारने और झूठा केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग