पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया और लोगों को भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने की अपील किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों और पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करें। अपने घरों के आगे आक्सीजन युक्त एवं औषधिय पौधे लगाए जिससे हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सके और कोरोना पर जीत भी मिले। उन्होंने कहा व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाना मानो अपने लक्ष्य को पाने के बराबर है इसलिए हम-सब मिल पेड़ लगाए कोरोना भगाएं और प्रदूषण मिटाएं।वही उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से सरकार भी पेड़ लगाने के अवसर प्रदान कर रही है सभी अपने पंचायत के मुखिया से मिलें और पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग