राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में महीनों से फरार चल रहे दो महिला अभियुक्तों को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में थाना क्षेत्र के मेढुका निवासी लक्ष्मीना कुंवर एवं अंजलि देवी शामिल है। वही सहाजितपुर बाजार के समीप मठिया मंदिर के पास जुआ खेल रहे लालमोहर महतों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि जुआ के खेल में शामिल अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग