संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जेष्ठ का महीना अपने पूरे शबाब पर है।इस बीच तपती दोपहरी,भीषण गर्मी,पुछवा हवा की प्रभाव से लू के थपेड़ो और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का जिना मुहाल हो गया है। सूर्योदय के साथ ही दिन में जो गरमाहट शुरू हो रही है। उसका असर देर रात्रि तक भी जारी रहता है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है।आलम यह है की पूर्वाहन दस बजे के बाद से ही लोग घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है। हालांकि कामकाजी महिलाओ और पुरुषो को मज़बूरी में अपने गंतब्य तक जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग के लोगो को उठानी पड़ रही है। जिन्हें अपनी रोजीरोटी चलाने के लिये मजबूरन धूप की परवाह किये बगैर कार्य में लगे रहना पड़ रहा है। इधर भीषण गर्मी को देखते हुए एसी, कूलर और पंखे की डिमांड काफी बढ़ गई है।जिसको देखते हुए इन वस्तुओं का मूल्य भी तेज हो गया है।बावजूद इसके इलेक्ट्रोनिक दुकानों पर खरीददारी को लेकर ग्राहकों की काफी भीड़ जुट रही है।
गर्मी को देखते हुए पेय पदार्थो और रसदार फलो की बढ़ी डीमांड
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी से निजात पाने के लिये मौसमी फलो मसलन तरबूज,खीरा,ककड़ी आदि मौसमी फलों की माँग बढ़ गई है। अन्य फलो की तुलना में इन फलो की बिक्री जोरो पर है। जिससे स्थानीय स्तर पर फलो की खेती करने वाले लोगो को अच्छी आमदनी हो रही है। वही इन फलो के सेवन से आमलोगो को गर्मी से थोड़ी संतुष्टी मिल रही है। इधर चने के सत्तू,गन्ने का रस,कोल्ड ड्रिंक्स आदि को भी लोग पेय पदार्थ के रूप में काफी पसंद कर रहे है।



More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम