मशरक प्रखंड क्षेत्र के बड़वाघाट मे आयोजित कुमार कार्तिकेय महायज्ञ के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ 20 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। जल कलश यात्रा यज्ञशाला बड़वाघाट से प्रारंभ हो बंगरा काली स्थान,ढुमढुमा होते हुए पवित्र घोघाड़ी नदी पंहुची जहां यज्ञाचार्य धीरज तिवारी व वैदिक पंडित राजू बाबा, शशिकांत महाराज ने वैदिक मंत्रोचार के बीच जलभरी कार्य संपन्न कराया।कलश यात्रा मे यजमान आयोजनकर्ता झूलन सिंह, यजमान दिनेश्वर सिंह और यज्ञशाला सहित आस पड़ोस के हजारो महिला पुरूष एंव कुवांरी कन्याओ ने हिस्सा लिया।श्रद्धालु भक्तो मे कलश यात्रा को ले काफी उत्साह दिखा एंव श्रद्धालु भक्त अहले सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पंहुच कलश यात्रा मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये।कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालु लोगो को किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखकर सवारी गाड़ी का भी इंतजाम रखा गया था।श्रद्धालु भक्तो के धार्मिक जयघोष से यज्ञशाला सहित आस पड़ोस के क्षेत्र भक्तिमय हो गये थे। कलश यात्रा मे शामिल हाथी,घोड़े एंव वैण्ड बाजे की धार्मिक धुन पर थिरकते श्रद्धालु भक्त आर्कषण का केन्द्र बने थे। मौके पर जीतन सिंह, रविन्द्र सिंह, रविकांत सिंह,बहारन साह,ब्रजेन्द्र सिंह, केदारनाथ सिंह समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग