आपदा राहत: अग्निकांड पीड़ित को सीओ ने दिया 9800 का चेक
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के बहादुरपुर वार्ड एक मे दो दिन पहले रात्रि में खाना बनाने के चुल्हे से उड़ी चिगाड़ी से फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई थी, जिसमें पीड़ित परिवार को बिहार सरकार के आपदा विभाग के तरफ से 9800 रुपये का चेक शुक्रवार को सीओ ललित कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि रंजन यादव ने संयुक्त रूप अग्निकांड पीड़ित नागेन्द्र राम पिता- जमादार राय को प्रदान किया। विदित हो कि मंगलवार की रात में चूल्हे की चिंगारी से फुस फास की झोपड़ीनुमा घर जल कर नष्ट हो गई है। जिसमें अन्न,वस्त्र, बिछावन, फर्नीचर एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई अग्निपीड़ित नागेंद्र राम को चेक दिया गया मौके पर विकाश मित्र संघ के अध्यक्ष कृष्णकान्त दास उर्फ विक्की राम,योगेंद्र राय अन्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग