राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक से रसूलपुर-चैनपुर रोड पर स्थित बोहटा नदी के पुल के समीप हथियार का भय दिखा कर अज्ञात अपराधियों ने उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लूट ली और आराम से फरार हो गये। इस संबंध में बाइक लूट के शिकार रसूलपुर थाना क्षेत्र के लौवारी गांव निवासी विकास कुमार भारती द्वारा थाने में दिए गये आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली