राष्ट्रनायक न्यूज।
नई दिल्ली, (एजेंसी)। आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक (डीडीजी) जयंत सरकार ने कहा कि मॉनसून आज मुंबई में आ गया है, सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून होती है, इसलिए यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है। कुर्ला और सीएसएमटी के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है। कुर्ला और सायन स्टेशनों के बीच काफी ज्यादा जलभराव हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर सुबह साढ़े नौ बजे यातायात रोक दिया गया। मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि पानी कम होते ही यातायात फिर से शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।आईएमडी ने कहा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज 09 जून को महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है और अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्सों में, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की पुष्टि की थी क्योंकि यह तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था। महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलवार को कोलाबा, महालक्ष्मी और दादर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 20 मिमी से 40 मिमी के बीच बारिश हुई, जबकि चिंचोली, बोरीवली और दहिसर सहित उत्तरी मुंबई के कुछ मौसम केंद्रों में दिन के पहले भाग में लगभग 60 मिमी बारिश हुई।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक