अमनौर के कम्युनिस्ट नेता पर हमले की हुई निंदा, पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग
भेल्दी(सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सारण जिला परिषद के सदस्य एवं अमनौर अंचल सचिव अवधेश कुमार पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले की घोर निंदा किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामबाबू, सिंह नंद कुमार, गिरी नागेंद्र राय ने घोर निंदा की तथा सारण पुलिस अधीक्षक से हमला करने वाले को अविलंब गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि अमनौर अंचल सचिव अवधेश कुमार राय अपने भाइयों के साथ अपने ही गांव चवर के खेत में दवनि करा रहे थे। तभी कटसा चवर के असमाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे जख्मी हो गए। उनकी इलाज के लिए गरखा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग