मशरक में विवादित जमीन पर पेड़ से श्रीफल तोड़ने के विवाद में तीन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र कवलपुरा पंचायत के किशुनपुरा गांव में शनिवार की शाम विवादित जमीन पर लगें बेल के पेड़ से श्रीफल यानी बेल का फल तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां दोनों पक्षों में एक पक्ष के घायल की पहचान स्व बासुदेव पांडेय के दो पुत्र तीस वर्षीय भूषण पांडेय व चालीस वर्षीय राजेश पांडेय और दूसरे पक्ष का पहचान स्व कपिलदेव पांडेय के पैंसठ वर्षीय पुत्र शंभूनाथ पांडेय के रूप में हुआ है। सभी घायल मठिया गांव निवासी है । घटना में घायलों ने बताया कि घर के पास बेल का पेड़ है, उसी जमीन पर पांच बार मापी हुई और छपरा सिविल कोर्ट में मामला लंबित है, उसी पेड़ से बेल तोड़ने के क्रम में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। दोनों पक्षों के तरफ से मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग