कोरोना लॉकडाउन: दूसरे प्रदेशों से साइकिल से आये 50 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, पंचायत क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश
बनियापुर(सारण)। राजस्थान, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, गुजरात सहित कई अन्य प्रदेश से पहुँचे 50 से अधिक प्रवासियों का शनिवार को रेफरल अस्पताल में स्क्रीनिंग कर आवश्यक सलाह दी गई। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता के द्वारा दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी लोग पैदल, साईकल अथवा अपने वाहन से घर आये हुए है। जिनमे प्रखण्ड के बनाफर, पुछरी,बारोपुर, बरैठा, भुषाव आदि गांव के लोग शामिल थे। सभी लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारन्टीन या पंचायत स्तर पर बने क्वारन्टीन सेंटर में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रहने की सलाह दी गई। वही गर्म भोजन और गर्म पानी सेवन करने की बात बताई गई।किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी मोबाइल नंबर 8544421815 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग