अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय पी एच सी जलालपुर में एक सिरफिरे युवक ने स्वास्थ्य केन्द्र मे भीतर घुसकर जमकर बवाल काटा। उसने पानी चढ़ाने वाले स्टैंड से खिड़की दरवाजो में लगे कीमती शीशे को तोड़ दिया। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अफरा- तफरी मच गई।काफी देर तक दहशत का वातावरण बना रहा। उपस्थित कर्मियों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से आकर गाली गलौज व धमकी दे रहा था। कर्मियों ने इस बावत स्थानीय थाना को सूचना दी। जलालपुर थाना पुलिस ने आकर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। समाचार प्रेषण तक आरोपी जलालपुर थाना के काहीं निवासी युवक से जलालपुर पुलिस पूछताछ कर रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग