राष्ट्रनायक नयूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में मढ़ौरा भूमि सुधार उप समाहर्ता शिव शंकर शर्मा ने कोविड-19 टीकाकरण कार्य में तेजी लाने को प्रखंड के सभी पंचातय के मुखिया एवं सरपंचों के साथ बैठक की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए डीसीएलआर श्री शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में उनके सहयोग से ही कोरोना महामारी से पार पाया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग कर लोगों को टीका के लिए जागरुक करने की अपील की। उन्होंने कहा चुनाव के तर्ज पर बूथ लेवल पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा हैं। ऐसे में जरूरत हैं अधिक संख्या में लोगों को टीका के लिए जागरूक कर टीका लगवाया जाए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने टीकाकरण कार्य में सहयोग करने की बात कहीं। बैठक में तरैया बीडीओ राकेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मुखिया संजीव कुमार सिंह, मुखिया मुकेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, अनिल कुमार यादव, मो. आजाद उर्फ टनटन, सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह, संरक्षक सुनील तिवारी, शत्रुघन सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रेम शर्मा समेत अन्य पंचायतों के मुखिया व सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग