राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मानोपाली से होकर गुजरने वाली गंडकी नदी की कई हुई जर्जर बांध का निर्माण शुरू हो गया। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पहल पर बांध के निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बांध निर्माण के बाद दर्जनों गांव बाढ़ की चपेत में आने से बच सकता है। बांध निर्माण की जांच करने आये जलसंसाधन विभाग के एसडीओ सूर्यदेव सिंह ने बताया कि 550 मीटर लम्बा, बीस फीट चौड़ा तथा सामान्य से 3 फीट ऊंचा बांध बनाने का निर्देश है। जानकारी हो कि बीते वर्ष बाढ़ की तेज बहाव के कारण बांध टूट गया था। आसपास के जलप्रलय की चपेत में आ गए थे। कोरोना और बाढ़ की आपदा लोगों ने एक साथ झेला था। इस बार भी बाढ़ की आपदा कही कहर न बन जाय। इसकी कल्पना मात्र से ही लोगों में डर देखी जा रही थी। आसपास के लोगों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा नेता अजित सिंह, विश्वजीत ओझा, बिनायक ओझा, मंगल भूषण सिंह, सुरेंद्र रावत, नन्दकुमार सिंह, बीरू सिंह सहित दो दर्जन लोगों ने स्थानीय सांसद को समस्या से रूबरू कराते हुए बाढ़ के पूर्व बांध निर्माण की मांग की थी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा