मशरक प्रखंड के सुन्दर गांव में 37 आरडी पुल के पास शुद्धेश्वर नाथ शिव मन्दिर के परिसर में आयोजित नव दिवसीय सत चण्डी महायज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य पृथ्वी नाथ तिवारी और समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में कलशयात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बनियापुर विधायक केदार नाथ सिंह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,राजद नेता सुरेन्द्र पांडेय, पूर्व मुखिया इजहार आलम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने भी कलशयात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक केदार नाथ सिंह ने शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाओं को कलश देकर यात्रा की शुरुआत किया।हजारो कन्या, महिला ने अपने सिर पर कलश लिए भगवान के जय घोष करते हुए सुन्दर शिव मन्दिर से चांद कुदरिया,डोमछो, गोपालपुर के पास पवित्र घोघाड़ी नदी तट पहुंचे। वहां मंत्रोच्चारण के साथ विधान पूर्वक जलभरी की गई तथा पुनः सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप परिसर लौटकर अपने-अपने कलश की स्थापना कराई। आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ परिसर एवं जयघोष से पुरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। शोभा यात्रा में शामिल समिति के सदस्य एवं अगल बगल के ग्रामीणों में पूरा उत्साह व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग