तरैया(सारण)- प्रखंड के डेवढ़ी मंदिर के पास तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 सड़क के किनारे एक विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। चौकीदार उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रात्रि गस्ती के दौरान ग्रामीणों ने सूचना दिया कि डेवढ़ी रोड के किनारे एक अज्ञात महिला को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया है।जब घटनास्थल पर गया तो उक्त महिला मृत पड़ी हुई थी।जो ग्रामीणों द्वारा पहचान नही किया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष जामुन प्रसाद ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। और उक्त महिला के बारे में छानबीन की जा रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग