मांझी,जलालपुर एवं बनियापुर के क्वारेंटीन सेंटरों का आज दौरा करेंगे विधायक
जलालपुर (सारण)- मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे सोमवार को जलालपुर,मांझी तथा बनियापुर के क्वारेंटीन सेंटरों का दौरा करेंगे तथा प्रवासी मजदूरों का हाल जानेगें। विधायक अपने दो दिवसीय दौरे में सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित क्वारेंटीन होम का दौरा करेगें। उनके साथ कांग्रेस के युवा नेता ई.सत्यम दूबे भी मौजूद रहेगें। विधायक श्री दूबे ने बताया कि लाकडाउन की अवधि में मांझी की जनता ने बड़े ही धैर्य से काम लिया है तथा सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन भी किया है। विधायक इस दौरान विकास योजनाओं का भी जायजा लेंगे। रूकी पड़ी अन्य योजनाओं को गति प्रदान करने के संबंध में विचार-विमर्श भी करेगें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग