युवा समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्यान्न का वितरण
गजेंद्र कुमार। प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)- प्रखण्ड क्षेत्र के ककरहट पंचायत में युवा समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।इस मौके पर विश्वम्भरपुर निवासी समाजसेवी आलोक रंजन ने बताया कि ककरहट पंचायत के कई गांवों में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री,मास्क,साबुन व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है।एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई युवाओं की एक टीम गठित की गई है,जिसके सहयोग से सभी जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरी की जा रही है।यह कार्य अभी चलते रहेगा।उनके इस कार्यो की सभी जगह सराहना हो रही है।इस मौके पर आलोक रंजन व उनकी टीम के सक्रिय सदस्य प्रभात कुमार, प्रियांशु, चिटू,शुभम कुमार,मयंक कुमार व पीयूष शर्मा समेत कई अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग